Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समुद्री लुटेरों ने अगवा किए दो और जहाज

हमें फॉलो करें समुद्री लुटेरों ने अगवा किए दो और जहाज
मोगादिशु , गुरुवार, 12 नवंबर 2009 (09:22 IST)
सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने बुधवार को ताजे हमले में मिस्र के एक मालवाहक जहाज और यमन के एक मछली मारने वाली नौका को अगवा कर लिया।

हाराधीर तटवर्ती शहर से एक लुटेरे हसन ने कहा कि कल जहाजों पर कब्जा करने के दौरान उनके तीन साथी घायल हो गए। जब उन्होंने जहाज पर कब्जा किया तो उससे पहले एक छोटी लड़ाई हुई। उसने कहा कि उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

ज्ञातव्य है कि इन लुटेरों के कब्जे में 13 जहाज और एक ब्रिटिश जोड़े समेत 230 से अधिक चालक दल के सदस्य हैं। स्पेन के रक्षा मंत्री ने फिरौती की रकम पता करके लुटेरों को देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है।

स्पेन अपनी मछली मारने वाली नौका 'अलाकराना' को सुरक्षित छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। लुटेरों ने 36 चालक दल के सदस्यों समेत इस नौका को दो अक्टूबर को अगवा कर लिया था। यूरोपीय संघ के नौ सेना ने कहा है कि फिलित्सा जहाज दक्षिण सोमाली समुद्री क्षेत्र से अगवा किया गया है। जो मोगादिशु से लगभग एक हजार नॉटिकल मील पूर्व में है।

ज्ञातव्य है कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ इस क्षेत्र में इन लुटेरों से निबटने में अहम भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त चीन, रूस, जापान और अन्य देशों की नौ सेनाएँ भी इस अभियान में शामिल हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi