Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुंदरता का एक पैमाना यह भी..!

हमें फॉलो करें सुंदरता का एक पैमाना यह भी..!
PR
इथियोपिया की सूरी जनजाति की लड़कियों की सुंदरता का पैमाना दुनिया से अलग है। वहां बहुत चौडे होठ बहुत अधिक सुंदरता की निशानी समझे जाते हैं। इस समुदाय की लड़कियां जब जवानी में कदम रखने की तैयारी कर रही होती हैं तो उनके मुंह से नीचे के दो दांत निकाल दिए जाते हैं।

इसके बाद उनके निचले होठों में लकड़ी का एक चौड़ा होता हुआ टुकड़ा फंसा दिया जाता है। उनके मुंह में जितना बड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है, उसका अर्थ है कि वह लड़की उतनी ही ज्यादा सुंदर है और उसे दहेज में उतनी ही अधिक गाएं मिलती हैं।

डेली मेल ऑन लाइन में क्रिस प्लेजेंस के एक लेख में बताया गया है कि यह बात हमें विचित्र लग सकती है, लेकिन इथियोपिया की सूरी जनजाति में बहुत बड़े होठ सुंदरता की निशानी माने जाते हैं। इस कारण से एक विचित्र प्रथा के तहत उनके मुंह में नीचे के दो दांत निकाल दिए जाते हैं। इससे पहले उनके नीचे के होंठ में एक छोटा सा छेद कर दिया जाता है। इस छेद के अंदर मिट्‍टी की एक चकती छेद में फंसा दी जाती है और इसे लगातार बढ़ाया जाता है। इस तरीके से होंठ को बहुत अधिक फैला दिया जाता है।

जितने चौड़े होठ, उतनी ही अधिक गायें... पढ़ें अगले पेज पर...


लड़की के होठ में फंसी चकती जितनी अधिक बढ़ती जाती है, लड़की को उतना ही अधिक सुंदर माना जाता है और जब लड़की का विवाह होता है तो लड़की का पिता लड़के वाले से उतनी ही अधिक गाएं मांग सकता है। अगर लड़की के होठ में छोटी प्लेट लगी होती है तो उसका पिता आम तौर पर चालीस गाएं तक मांग सकता है, लेकिन अगर यह प्लेट अधिक बड़ी हुई तो गायों की संख्या 60 या इससे अधिक हो सकती है। यह लड़कियों की सुंदरता बढ़ाने का उपाय है, जबकि लड़कों को भी अपनी सुंदरता बढ़ानी पड़ती है।

लड़कों की सुंदरता बढ़ाने का उपाय कम तकलीफदेह होता है और उनके शरीर पर बॉडी पेंटिंग की जाती है। पेंटिंग का यह लेप जड़ी बूटियों और पौधों को ‍मिलाकर बनाया जाता है जिसमें मिट्‍टी भी शामिल की जाती है। जनजाति के युवा अपने पूरे शरीर पर इस लेप को लगा लेते हैं और इसके बाद उनके शरीर पर तरह तरह की डिजाइन बना दी जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi