Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुंदरियों में मिशेल भी शुमार

हमें फॉलो करें सुंदरियों में मिशेल भी शुमार
वॉशिंगटन (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (10:12 IST)
राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस में सौ दिन पूरे करने के बीच प्रथम महिला मिशेल ओबामा को मोस्ट ब्यूटीफुल में शुमार किया गया है।

अपने पति के अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति बनने के बाद से दुनियाभर के फैशन विशेषज्ञों द्वारा स्टाइल आइकन के तौर पर सराही जा रहीं मिशेल को एंजलीना जोली, हाले बेरी और क्रिस्टीना एगुइलेरा के साथ सबसे सुंदर में नामित किया गया है।

पीपुल्स मैगजीन के वार्षिक सौ सबसे सुंदर लोगों में व्हाइट हाउस की भी मौजूदगी होगी, जब यह शुक्रवार को बाजार में आएगी। मिशेल ने फैशन पत्रिका से कहा कि मेरे पिता और भाई सोचते थे कि मैं सुंदर हूँ और उन्होंने मुझे हर दिन यह महसूस कराया।

अखबार ने कहा प्रथम महिला मिशेल ओबामा इन सबमें केंद्र बिन्दु हैं। इस सूची में व्हाइट हाउस की सामाजिक मंत्री डेसिरी रोगर्स, निजी सहयोगी रेगी लव, चीफ ऑफ स्टाफ रहम इमेनुएल, भाषण लेखक जॉन फेवरेउ, वित्तमंत्री टिमोथी एफ. गेथनर और व्हाइट हाउस प्रमुख सैम कास शामिल हैं।

प्रथम महिला पिछले साल वोग पीपुल ओपराज ओ मैगजीन तथा कई विशिष्ट प्रकाशनों सहित 22 पत्रिकाओं के कवर पर छपीं थीं। पिछले साल ही उनके पति टाइम पत्रिका के कवर पर 14 बार और न्यूजवीक के कवर पर 12 बार छपे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi