Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने के साथ पकड़ी गई भारतीय महिला

हमें फॉलो करें सोने के साथ पकड़ी गई भारतीय महिला
ढाका , गुरुवार, 24 अप्रैल 2014 (21:36 IST)
FILE
ढाका। बांग्लादेश में 35 साल की भारतीय महिला को कथित तौर पर सोने की पांच छड़े रखने पर हिरासत में ले लिया गया।

पुतुल रानी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की रहने वाली है। उसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सीमावर्ती कस्बे बेनापोले के निकट पकड़ा।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार बीजीबी के जवानों ने पहले से मिली सूचना के आधार पर इस महिला को पकड़ा।

बीजीबी के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोतीउर रहमान ने कहा कि महिला के पास से सोने की पांच छड़ें बरामद की गईं, जिनको सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल यह महिला बेनापोल पोर्ट थाने में है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi