Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘बदकिस्मत’ राष्ट्रपति भूकंप का जिम्मेदार!

हमें फॉलो करें ‘बदकिस्मत’ राष्ट्रपति भूकंप का जिम्मेदार!
जकार्ता (भाषा) , रविवार, 4 अक्टूबर 2009 (12:25 IST)
कुछ अंधविश्वासी इंडोनेशियाई नागरिक अपने आपदा प्रभावित देश में ए ताजा भूकंप के लिए ‘बदकिस्मत’ राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

राष्ट्रपति सुशीलो बामबांग युद्धोयोनो को ‘एसबीवाय’ के नाम से जाना जाता है। उनके बारे में लंबे समय से कहा जा रहा है कि उनके साथ दुर्भाग्य जुड़ा हुआ है।

वर्ष 2004 में युद्धोयोनो के निर्वाचन के बाद से कई प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाएँ इंडोनेशिया में हो रही हैं। इनमें हिंद महसागर में आया सूनामी शामिल है, जिसमें एशियाभर में 2,20,000 जानें गई थीं। इनके लिए एसबीवाय को ‘सेलालू बेनकाना या’ यानी ‘हमेशा एक आपदा’ भी कहा जाता है।

माना जा रहा है कि ताजा भूकंप से 1,100 लोगों की मौत हुई है और 4,000 अन्य मलबे में दबे हैं। 23.4 करोड़ की आबादी वाले इस मुस्लिम बहुल देश में इसे एसबीवाय के ग्रह-नक्षत्र खराब होने के एक और सबूत के तौर पर माना जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi