Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

20 साल तक घर में कैद रही महिला

हमें फॉलो करें 20 साल तक घर में कैद रही महिला
साओ पाउलो , शनिवार, 5 फ़रवरी 2011 (14:35 IST)
ब्राजील के एक मकान में एक महिला 20 सालों तक बाहरी दुनिया से कटकर एक मकान में बंद पड़ी रही। पुलिस ने 45 साल की इस महिला को हाल ही में रिहा कराया है।

ब्राजील के पराना प्रांत में पुलिस ने बताया कि मारिलुज शहर में महिला को 60 साल के उसके पार्टनर ने बंद कर दिया था।

एक वक्तव्य में उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं से शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब उस घर पर पहुँची तो उसे बंद पाया। घर के अंदर बंद महिला ने मदद की गुहार भी लगाई।

पुलिस लेफ्टिनेंट डेनिस वेलिंगटन विआना ने कहा कि महिला ने बाद में मनोचिकित्सकों को बताया कि उसे किसी भी प्रकार के संवाद से मना किया गया था और उसे सारे घरेलू काम करने पड़ते थे।

शिकायत में पुलिस को बताया गया कि एक व्यक्ति को 20 साल से कैद में रखा गया है और उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उसे चिकित्सकों से भी दूर रखा गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi