Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

86 बीवियों का पति शिंकजे में

हमें फॉलो करें 86 बीवियों का पति शिंकजे में
अबुजा (भाषा) , मंगलवार, 16 सितम्बर 2008 (20:56 IST)
नाइजीरिया में पुलिस ने एक मुस्लिम उपदेशक को निकाह संबंधी इस्लामी कानूनों को अनदेखा करके 86 शादियाँ करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 84 वर्षीय मोहम्मद बेल्लो मसाबा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर इस्लामी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है। मसाबा की 86 पत्नियाँ और 107 बच्चे हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मसाबा को किसी अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और उसे किस हद तक सजा मिल सकती है। मुस्लिम सिद्धांत चार से अधिक बीवियाँ रखने की अनुमति नहीं देते।

दूसरी ओर मसाबा का कहना है कि अल्लाह ने उसे इतने बड़े परिवार को चलाने के काबिल बनाया। नाइजीरिया की करीब आधी आबादी मुस्लिम है। हालाँकि नाइजीरिया में शरिया कानून का पालन नहीं किया जाता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi