Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एओएल ने भारत में पोर्टल शुरू किया

हमें फॉलो करें एओएल ने भारत में पोर्टल शुरू किया
बंगलोर , सोमवार, 4 जून 2007 (12:05 IST)
दुनिया की बड़ी मीडिया कंपनी 'टाइम वार्नर' के एक विभाग एओएल ने बंगलोर से एशिया का अपना पहला इंटरनेट पोर्टल शुरू किया है।

एओएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोन ग्रांट ने कहा कि 'एओएल ने दुनिया का सबसे बड़ा 'ऑनलाइन समुदाय' बनाया है और अब हम इसका विस्तार भारत में करना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'भारत दुनिया में बढ़ते ऑनलाइन बाजार में महत्वपूर्ण जगह रखता है। भारत में यह पोर्टल विज्ञापनदाताओं और इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में हमें लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा। कंपनी ने अमेरिका और यूरोप के बाहर 'एओएल डॉट इन' नाम के इस पोर्टल को पहली बार उतारा है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi