Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

आकर्षक झाँकियों से सजे जिनालय

हमें फॉलो करें आकर्षक झाँकियों से सजे जिनालय
ND
दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों ने दसलक्षण पर्व के तहत बुधवार को सुगंध दशमी मनाई। समाजजन दोपहर से ही जिनालयों में दर्शन करने और धूप खेने के लिए निकल पड़े थे। इस अवसर पर स्वर्ण व रजत उपकरणों से जिनालयों व प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट भी की गई।

webdunia
ND
इसके अलावा चावल की रंगीन चूरी से विभिन्न विषयों पर मंडल विधान की मनोहारी रचना व चित्ताकर्षक झाँकियों का निर्माण भी किया गया था। काँच मंदिर में प्रयत्न ग्रुप द्वारा मंडलजी की मनोहारी रचना में दिगम्बरत्व के बिना मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती, को दर्शाया गया था।

webdunia
ND
उधर शकर बाजार स्थित मारवाडी मंदिर में हस्तिनापुर के लोटस टेम्पल की प्रतिकृति को निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन जुटे। समीप ही स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में पद्मपुरा की प्रतिकृति तथा तेरापंथी मंदिर, शकर बाजार में 'चलें गाँव की ओर' की तर्ज पर आकर्षक मंडल विधान की रचना को सबने सराहा।

webdunia
ND
लश्करी मंदिर, गोराकुंड पर मंदिर के नवनिर्माण की प्रतिकृति को उकेरा गया था। शांतिनाथ दिगम्बर जैन बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में माता पद्मावती का आकर्षक श्रृंगार किया गया। नेमीनगर जैन कॉलोनी में सम्मेदशिखर की रचना की गई। इसी तरह परदेशीपुरा जैन मंदिर में आकर्षक झाँकी को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपलक निहारा।

महावीर दिगंबर जैन मंदिर, वैशालीनगर-बृजविहार में रत्नत्रय के तीन मंदिरों व पंचमेरू के प्रतीक पाँच मंदिरों के बीच ॐ की सुंदर रचना को सभी ने सराहा। उधर कंचनबाग मंदिर में रंगोली से मंडल विधान की रचना ने जैसे सम्मोहित कर दिया। दिगंबर जैन मंदिर, तिलकनगर में युवा संघ ने नवग्रहों व ब्रह्माण्ड पर आधारित दसलक्षण मंडल विधान की रचना की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi