Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण चतुर्दशी
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • व्रत/मुहूर्त- श्राद्ध अमावस्या, रवींद्रनाथ टैगोर ज.
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

सुगंध दशमी पर्व पर चढ़ेगी धूप

मंडल विधान की मनोहारी रचना

हमें फॉलो करें सुगंध दशमी पर्व पर चढ़ेगी धूप
ND
दिगंबर जैन समाज बुधवार को दसलक्षण पर्व के तहत सुगंध दशमी मनाएगा। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा अपने कर्मों के क्षय की भावना को लेकर जिनालयों पर भगवान के समक्ष धूप चढ़ाई जाएगी। रात्रि में पर्व कथा का वाचन होगा। मंडल विधान की सुंदर रचनाएँ भी की गई हैं।

रामाशाह मंदिर, मल्हारगंज व मोदीजी की नसिया में भगवान नेमिनाथ की बेदी को स्वर्ण, रजत, माणिक व मोतियों से श्रृंगारित किया जाएगा। इस अवसर पर 'सुगंध दशमी पर्व क्यों' विषय पर श्रीमती पूजा (अमेरिका) के विशेष प्रवचन होंगे।

कंचनबाग मंदिर में समवशरण ग्रुप द्वारा आकर्षक मंडल रचना कर विशेष सजावट की जाएगी। महावीर दिगंबर जैन मंदिर, वैशालीनगर-बृजविहार में नवयुवक मंडल द्वारा रंगीन चावल की चूरी से दसलक्षण मंडल विधान की मनोहारी रचना की जाएगी। यहाँ पूरे मंदिर परिसर की आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। नेमीनगर जैन कॉलोनी में भी आकर्षक मंडल रचना होगी। रात्रि में ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी के सुगंध दशमी व्रत कथा पर विशेष प्रवचन होंगे।
  दिगंबर जैन समाज बुधवार को दसलक्षण पर्व के तहत सुगंध दशमी मनाएगा। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा अपने कर्मों के क्षय की भावना को लेकर जिनालयों पर भगवान के समक्ष धूप चढ़ाई जाएगी। रात्रि में पर्व कथा का वाचन होगा। मंडल विधान की सुंदर रचनाएँ भी की गई हैं।      


अनंतनाथ जिनालय, छावनी मेनरोड पर नंदीमित्र सुकुमार मंडल द्वारा शिरपुर (वाशिम) स्थित पार्श्वनाथ भगवान के चमत्कारों पर आधारित आकर्षक झाँकी सजाई जा रही है। पंचबालयति मंदिर, विजयनगर में सम्मेदशिखर व स्वर्ग-नर्क की दो झाँकियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। तिलकनगर मंदिर पर युवा संघ द्वारा नवग्रह पर आधारित मंडल विधान की मनोहारी रचना की गई है।

आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, कालानीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में सभी आयुवर्ग के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। महावीर जिनालय, राजमोहल्ला में इंदौर मंडल स्तरीय एकल नृत्य प्रतियोगिता रखी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi