Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक में 806 किसानों ने की खुदकुशी

हमें फॉलो करें कर्नाटक में 806 किसानों ने की खुदकुशी
बेंगलुरू , सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (20:28 IST)
कर्नाटक सरकार ने आज कहा कि बीते तीन बरस में राज्य में कम से कम 806 किसानों ने आत्महत्या की।

विधानसभा में आज कृषि मंत्री उमेश कट्टी ने जदएस के बंदेप्पा कशेमपुर के प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की आत्महत्या के मामले पर गठित समीक्षा समिति के फैसले के अनुसार, मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि को बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

मंत्री द्वारा दिए गए, 2008-09 से इस साल 15 फरवरी तक के आँकड़ों के अनुसार, हासन जिले में इस अवधि में सर्वाधिक 101 किसानों ने आत्महत्या की जबकि बीदर में 88 किसानों ने आत्महत्या की।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, किसानों की आत्महत्या के मामलों में कमी आई है। वर्ष 2008-09 में 337 किसानों ने आत्महत्या की थी जबकि वर्ष 2009-10 में यह संख्या 290 थी। वर्ष 2010-11 में इस साल 15 फरवरी तक 179 किसानों ने आत्महत्या की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi