Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेल को डी एंड बी रोल्टा अवार्ड

हमें फॉलो करें गेल को डी एंड बी रोल्टा अवार्ड
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 मार्च 2009 (21:28 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ इंडिया लि.(गेल) को बेहतर गैस प्रसंस्करण वितरण और विपणन के लिए डन एंड ब्राडस्ट्रीट (डी एंड बी) रिसर्च कंपनी की ओर से डी एंड बी रोल्टा कार्पोरेट अवार्ड दिया गया है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गेल को गैस प्रसंस्करण वितरण और विपणन के लिए शीर्ष भारतीय कंपनी के रूप में चुना गया है।

पुरस्कार के लिए कंपनियों का चयन प्रत्येक क्षेत्र में उनके बेहतर वित्तीय ढाँचे को देखकर किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi