Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जागरूक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें: रिजर्व बैंक

हमें फॉलो करें जागरूक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें: रिजर्व बैंक
मुंबई , सोमवार, 2 मई 2011 (18:10 IST)
बढ़ते साइबर अपराधों से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे आंतरिक तौर पर ऐसी मजबूत व्यवस्था करें जिससे उनके कर्मचारी गड़बड़ी होने पर तुरंत आवाज उठा सकें। केंद्रीय बैंक ने ऐसे कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था की सिफाशि भी की है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकों में समुचित प्रणाली स्थापित किए जाने की जरूरत है। बैंकों की सुप्रचारित सूचना प्रणाली (विसल ब्लोइंग) होनी चाहिए। बैंकों को विवादों या संदेहों की समुचित जांच तथा सौदों की निगरानी के लिए टीमें बनानी चाहिए।

केंद्रीय बैंक ने सूचना सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, प्रौद्योगिकी जोखिम प्रबंधन तथा साइबर धोखाधड़ी के बारे में निर्देशावली में ये सुझाव दिए हैं। रिजर्व बैंक का कहना है कि धोखाधड़ी को रोकने में कर्मचारियों की जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है।

इसके अनुसार बैंकों को उन कर्मचारियों को पुरस्कृत करना चाहिए जो धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनी तय जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर कदम उठाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बैंकिंग परिचालन में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते इस्तेमाल से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में रिजर्व बैंक ने एक कार्यबल जी गोपालकृष्ण की अध्यक्षता में गठित किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi