Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाटा स्टील भी मंदी की चपेट में

बिगड़ सकते हैं कर्मचारियों से संबंध

हमें फॉलो करें टाटा स्टील भी मंदी की चपेट में
जमशेदपुर (भाषा) , शनिवार, 7 मार्च 2009 (10:05 IST)
टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बी. मुतुरमन ने कहा है कि कंपनी को कुछ माह तक अपने कर्मचारियों से संबंध मधुर बनाए रखना कठिन हो सकता है।

उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित 21 माइकेल जान मेमोरियल लेक्चर में कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण कंपनी को कुछ माह तक अपने कर्मचारियों से अच्छे संबंध बनाए रखना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने जल्दी ही आर्थिक मंदी से उबर जाने की आशा भी व्यक्त की है।

टाटा स्टील विश्व की छठी सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। उन्होंने कहा कि जब बाजार की स्थिति हमारे अनुकूल थी तब कंपनी के लिए सबसे अधिक लाभ और उत्पादन करने का पुरस्कार जीतना आसान था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi