Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूँजी बाजार में सुधार वक्त की जरूरत-खुर्शीद

हमें फॉलो करें पूँजी बाजार में सुधार वक्त की जरूरत-खुर्शीद
मुंबई , शनिवार, 6 फ़रवरी 2010 (09:03 IST)
कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद ने पूँजी बाजार में सुधार की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता के जरिए शेयर बाजार में आम आदमी को मुख्य भूमिका देने की जरूरत है।

खुर्शीद ने पूँजी बाजार के मौजूदा ढाँचे को संकीर्ण और उथला बताया और कहा कि इसका विस्तार करने की आवश्यकता है, जिससे कि इसमें निजी और पारिवारिक निवेश को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने यह कुल राष्ट्रीय आय का 37 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि पूँजी बाजार की स्थिति सुधार के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पूँजी बाजार देश के आम लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं करता तो इसकी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके लिए संपदा सृजित की जाए और देश की विकास गाथा में उनकी भी हिस्सेदारी हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निवेशकों में शिक्षा एवं जागरूकता पैदा करने के अलावा उनकी भागीदारी तय करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दूरसंचार सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

उन्होंने देश में और शेयर बाजार शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि निर्यात में अहम भूमिका निभाने वाले मझौले और छोटे उद्योगों के लिए सेबी अलग शेयर बाजार शुरू करने की संभावना तलाश रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi