Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत को विश्व बैंक से मिलेंगे 3.8 अरब डॉलर

हमें फॉलो करें भारत को विश्व बैंक से मिलेंगे 3.8 अरब डॉलर
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 3 जून 2007 (19:20 IST)
विश्व बैंक भारत को चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मदद दे रहा है। 2006-07 के दौरान भारत को मिलने वाला ऋण 169 प्रतिशत बढ़कर 3.8 अरब डॉलर हो जाएगा। पूर्व वित्त वर्ष के दौरान यह 1.4 अरब डॉलर था।

बैंक के कार्यकारी निदेशक धनेन्द्र कुमार ने बताया भारत के साथ विश्व बैंक का सहयोग काफी बढ़ा है और 30 जून 2007 तक मिलने वाली 3.8 अरब डॉलर की ऋण राशि अब तक की सबसे अधिक राशि है।

उन्होंने बताया कि इसमें से 2.32 अरब डॉलर अंतरराष्ट्रीय विकास एसोसिएशन (आईडीए) के तहत है, जिसमें केवल सेवा शुल्क देना पड़ता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए विश्व बैंक द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में पूछने पर कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास के लिए काफी धन दिया गया है। बैंक द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का 50 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण विकास पर केन्द्रित है।

इस सवाल पर कि विश्व बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण के वितरण की स्थिति क्या है, उन्होंने बताया कि जून 2006 तक 25.3 प्रतिशत राशि का वितरण किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi