Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रतन टाटा : आर्थिक परिदृश्य खराब नहीं

हमें फॉलो करें रतन टाटा : आर्थिक परिदृश्य खराब नहीं
मेलबर्न , बुधवार, 28 नवंबर 2012 (22:09 IST)
FILE
टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने कहा है भारत में भले ही सत्ता परिवर्तन जल्दी-जल्दी हुआ हो, लेकिन वहां का आर्थिक परिदृश्य उतना खराब नहीं है, जितना कोई सोचता है।

हालांकि टाटा के अनुसार वे अनुभव करते हैं कि भारतीय मूल्य और आचार नीति धीरे-धीरे घटी है। यह गिरावट खासकर व्यापारिक समुदाय में देखी जा रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स द्वारा 'डॉक्टरेट ऑफ बिजनेस' की मानद उपाधि दिए जाने के मौके पर उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका समूह मजबूत आचार नीति पर आधारित है और कभी भी भ्रष्टाचार तथा रिश्वत में शामिल नहीं होगा। समाचार पत्र 'द ऑस्ट्रेलियन' ने उनके हवाले से कहा है, भारत में भले ही सत्ता में जल्दी-जल्दी बदलाव आएं, लेकिन आर्थिक परिदृश्य इतना बुरा नहीं है, जितना कि आप सोचते हैं। टाटा ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि चीन लोकतंत्र की ओर बढ़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक देशों को उन चीजों को लागू करने के लिए कदम उठाना होगा, जो वे चाहते हैं। अगर उन्हें आगे बढ़ना है तो यह जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया तथा भारत को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों, खासकर उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत बनाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के बारे में टाटा ने कहा, ऑस्ट्रेलिया गतिशील देश है। उन्होंने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी के मामले में कई ऐसे क्षेत्र है, जहां ऑस्ट्रेलिया आगे है और भारत इससे लाभान्वित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के बीच व्यापार 2011 में बढ़कर 21 अरब डॉलर का हो गया, जो 2000 में 3.1 अरब डॉलर का था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi