Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

हमें फॉलो करें रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी
मुंबई , मंगलवार, 18 जून 2013 (22:33 IST)
FILE
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को पछाड़ते हुए आज दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। टीसीएस सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

बंबई शेयर बाजार में ओएनजीसी का शेयर आज 1.47 प्रतिशत टूट गया जिससे उसका बाजार पूंजीकरण घटकर 2,63,466 करोड़ रपए रह गया, जबकि आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 2,66,548 करोड़ रुपए रहा।

हालांकि आरआईएल के शेयर में भी 0.18 प्रतिशत की गिरावट आई। टीसीएस 2,83,483 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले पायदान पर काबिज रही। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi