Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में भारत

हमें फॉलो करें सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में भारत
सिंगापुर , मंगलवार, 29 मार्च 2011 (21:07 IST)
भारत भ्रष्टाचार के मामले में फिलीपींस और कंबोडिया जैसे देशों की पंक्ति में खड़ा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। हांगकांग की प्रमुख सलाहकार फर्म पीईआरसी के एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

पॉलिटिकल एंड इकनॉमिक रिस्क कंसल्टेंसी लि. (पीईआरसी) ने भारत को शून्य से दस के मापक पर 8.67 अंक प्रदान किए हैं। सर्वे में फिलीपींस (8.9), इंडोनेशिया (9.25) और कंबोडिया (9.27) को भारत से अधिक भ्रष्ट देश बताया गया है।

सर्वेक्षण में शामिल 16 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में थाइलैंड (7.55) को 11वाँ स्थान दिया गया है और इसके बाद चीन (7.93) तथा वियतनाम (8.3) का स्थान है।

सिंगापुर को भ्रष्टाचार के मामले में कमोबेश क्लीनचिट दी गई है। सिंगापुर को 0.37 अंक दिए गए हैं। जबकि हांगकांग (1.10), ऑस्ट्रेलिया (1.39), जापान (1.90) और अमेरिका (2.39 अंक) को कम भष्ट्र देश बताया गया है।

रिपोर्ट में स्थानीय स्तर के राजनीतिक नेताओं को राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के मुकाबले अधिक भ्रष्ट पाया गया। स्थानीय नेताओं को 9.25 अंक, जबकि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को 8.97 अंक दिए गए।

फर्म ने एशियन इंटेलिजेंस रिपोर्ट ऑन एशियन बिजनेस एंड पॉलिटिक्स में कहा है कि कांग्रेस की अगुवाई तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi