Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइरस मिस्त्री इंडियन होटल्स के चेयरमैन

हमें फॉलो करें साइरस मिस्त्री इंडियन होटल्स के चेयरमैन
मुंबई , मंगलवार, 20 नवंबर 2012 (22:49 IST)
टाटा संस के डिप्टी चेयरमैन साइरस मिस्त्री को इंडियन होटल्स कंपनी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। मिस्त्री अगले महीने रतन टाटा से होटल श्रृंखला चलाने वाली कंपनी इंडियन होटल्स से चेयरमैन का पद ग्रहण करेंगे। टाटा अगले महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मिस्त्री को चेयरमैन मनोनीत करने का निर्णय यहां हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में किया गया। मिस्त्री 2006 से ही टाटा संस के निदेशक रहे हैं और पिछले साल नवंबर में उन्हें डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया।

इस महीने की शुरुआत में मिस्त्री को टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स का डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया। टाटा मोटर्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने भी मिस्त्री को डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi