Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 170 रुपए टूटा, टिकी रही चाँदी

हमें फॉलो करें सोना 170 रुपए टूटा, टिकी रही चाँदी
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 28 जून 2009 (10:38 IST)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में आई तेजी के बीच शनिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 170 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया, जबकि चाँदी टिकी रही।

स्थानीय सराफा बाजार में सोने के भाव 170 रुपए गिरकर 14750 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए, जबकि शुक्रवार को यह 14920 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान पूछपरख रहने से चाँदी टिकी रही। इसके दाम 22700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

कारोबार के दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले कारोबारी दिवस पर पड़े रहे और गिन्नी में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

जून की शुरुआत में डॉलर के कमजोर पड़ने और माँग बढ़ने से सोने में तेजी आई थी और यह 989.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। सोमवार को यह 912.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर के दाम शुक्रवार को दो सप्ताह के रिकॉर्ड स्तर 945.80 डॉलर प्रति औंस तक बोले गए थे। शुक्रवार को यह न्यूयॉर्क में 940.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था और लंदन में यह 924.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi