Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 60 रुपए गिरा, चाँदी 550 रुपए चमकी

हमें फॉलो करें सोना 60 रुपए गिरा, चाँदी 550 रुपए चमकी
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 8 मार्च 2009 (20:51 IST)
दिल्ली सराफा बाजार में बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती से दोनों कीमती धातुओं में विपरीत रुख रहा। सोना 60 रुपए प्रति दस ग्राम घट गया और चाँदी 550 रुपए प्रति किलो चमक गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आलोच्य सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में मजबूती का रुख रहा। निवेशकों के लिए सोना सुरक्षित निवेश बना रहा। कारोबारियों के अनुसार बाजार में डॉलर की स्थिति डावाँडोल है और कच्चे तेल के बाजार पर भी निवेशकों का भरोसा जम नहीं रहा है।

लंदन के बाजार में सोमवार को सोने की दाम 933.05 डॉलर प्रति औंस से शुरू हुए, जो शुक्रवार तक 4.90 डॉलर प्रति औंस चढ़ते हुए 937.95 डॉलर प्रति औंस हो गए। इसी अवधि में चाँदी भी 12.91 डॉलर पर 0.28 डॉलर बढ़कर 13.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सप्ताह के अंत में न्यूयॉर्क मार्केंटाइल एक्सचेंज के कोमेक्स डिवीजन में सोने का अप्रैल का वायदा 1.6 प्रतिशत बढ़कर 942.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हाजिर कारोबार में बुधवार को शेयर बाजारों के मजबूत होने से सोने के दामों में 901.50 डॉलर प्रति औंस रह गए। यह आलोच्य सप्ताह के न्यूनतम भाव थे। हालाँकि दाम ऊँचे होने के कारण सोने की जेवराती माँग घट रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi