Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 लाख कारें वापस लेंगी जीएम

हमें फॉलो करें 13 लाख कारें वापस लेंगी जीएम
डेट्रायड , गुरुवार, 6 मई 2010 (12:12 IST)
अग्रणी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स कंपनी पॉवर स्टियरिंग में दिक्कत के चलते उत्तर अमेरिका में ग्राहकों से 13 लाख कॉम्पैक्ट कारें वापस लेगी।

कंपनी को इस मामले में कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें 14 दुर्घटनाओं और एक व्यक्ति के घायल होने की शिकायत शामिल है। अमेरिकी सुरक्षा मानक संस्था ने पॉवर स्टियरिंग के काम न करने की 1100 शिकायतें मिलने के बाद गत 27 जनवरी को शेवरले कोबाल्ट मॉडल की 9,05,000 कारों की जाँच शुरू की थी।

अमेरिका में वापस लिए जाने वाले मॉडलों में शेवरले कोबाल्ट मॉडल वर्ष 2005 से 2010, पोनटिआक जी-5 मॉडल वर्ष 2007 से 2010 शामिल हैं। वहीं कनाडा से पोनटिआक परस्यूट मॉडल वर्ष 2005 से 2006 और मैक्सिको से पोनटिआक जी4 मॉडल वर्ष 2005 से 2006 कारें वापस ली जाएँगी।

कंपनी ने अपने इस फैसले से अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन को अवगत करा दिया है।

कंपनी के उपाध्यक्ष (गुणवत्ता) जैमी हैरिस्को ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि जाँच के बाद उन्होंने पाया कि यह परेशानी पुराने मॉडलों में आ रही है, जिनकी वारंटी समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि के लिए इन वाहनों को वापस लेना सही निर्णय है।

इससे पहले टोयेटा मोटर्स भी स्टियरिंग में खराबी के चलते अपनी कारें वापस मँगा चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi