Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

57853 होंडा सिटी कारों में खामी

हमें फॉलो करें 57853 होंडा सिटी कारों में खामी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011 (18:52 IST)
जापान की अग्रणी वाहन कंपनी होंडा ने भारत में 57853 होंडा सिटी कारों में एक खास तरह की संभावित यांत्रिक गड़बड़ी के कारण इन्हें वापस लेने का निर्णय किया है। कंपनी खामी की जाँच परख और मरम्मत के बाद ग्राहकों को उनकी कार वापस करेगी।

इंजन में लगने वाली खास स्पिंग में गड़बड़ी की शिकायत के बाद होंडा मोटर ने वैश्विक स्तर ये गाडियाँ वापस मँगवाने का निर्णय किया है।

सिएल ग्रुप भारत में संयुक्त उद्यम होंडा सिएल कार्स इंडिया (एचएससीआई) के माध्यम से काम कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में नवंबर 2008 से दिसंबर 2009 के बीच बनी तीसरी पीढ़ी की सिटी माडल की 57853 कारों को वापस मँगाएगी।

एचएससीआई ने बयान में कहा कि कारों में लगे स्प्रिंग को बदलने के लिए उन्हें वापस मँगाया जा रहा है। उसकी जगह नये उपकरण लगाए जाएँगे। कंपनी के अनुसार इसके कारण इंजन में तेज आवाज होती है और गाड़ी को फिर से स्टार्ट करने में कठिनाई होती है।

होंडा मोटर विश्व स्तर पर विश्व भर में फ्रीड, फिट और सिटी मॉडल के कुल 693497 वाहन वापस मँगा रही है ताकि सही तरीके से काम नहीं कर रहे स्प्रिंग को बदला जाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi