Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब कक्षाओं में होगी 'आभासी चीरफाड़'

हमें फॉलो करें अब कक्षाओं में होगी 'आभासी चीरफाड़'
नासिक , शुक्रवार, 28 सितम्बर 2012 (10:50 IST)
FILE
पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने सॉफ्टवेयर कंपनी ‘फनप्ले’ के साथ मिलकर मेंढक की ‘आभासी चीरफाड़’ को पेश किया है।

इस तकनीक के जरिए विश्वविद्यालयों और स्कूलों में विज्ञान की कक्षाओं में मेंढक की आभासी चीरफाड़ को अंजाम दिया जा सकेगा।

पेटा के नेतृत्व में पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों द्वारा विज्ञान के पाठ्यक्रम में जानवरों की चीरफाड़ का विरोध किए जाने के चलते वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्देश जारी किए गए थे।

इन निर्देशों के बाद इस कदम को लागू किया गया है। पेटा इंडिया के डॉ चैतन्य कोदुरी ने कहा कि पेटा इंडिया विश्वविद्यालयों और स्कूलों में आधुनिक तरीकों से जीव विज्ञान के पाठ पढ़ाने में मदद करने के लिए इच्छुक है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi