पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ने पुलिस वालों के लिए पीटीसीडेल्ही डॉट ऑर्ग नाम से एक नई वेबसाइट लॉन्च की है।
इसमें दिल्ली शहर के पुलिस वालों के लिए अध्ययन सामग्री, कानून और व्यवस्था पर आलेख, कानून, वर्कबुक्स, पुलिस की कार्यप्रणाली पर शैक्षणिक सामग्री और अन्य ताजा सामग्री उपलब्ध होगी।
इस प्रकार की ऑन लाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो जाने क बाद अब पुलिस वालों को समय पर प्रशिक्षण सामग्री और संदर्भ सामग्री न मिल पाने के बहाने से बचना होगा। यह सामग्री सभी ग्रेड के पुलिस वालों के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी।
इस साइट से प्रशिक्षकों को भी विभिन्न ट्रेनिग प्रोग्राम्स में मदद मिलेगी। साथ ही प्रशिक्षु भी इसमें अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं।