Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में होंगी 2283 पदों पर नियुक्तियां

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में होंगी 2283 पदों पर नियुक्तियां
, बुधवार, 6 जून 2012 (12:50 IST)
FILE
मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को आयोजित बैठक में नए पद बनाने और नई भर्ती के फैसले लिए गए। कुछ विभागों में संविदा पर 2283 नए पद सृजित करने और इन पर भर्ती का भी निर्णय हुआ है।

इनमें 1041 पद कृषि विभाग की आत्मा परियोजना में, 554 संविदा पद खेल युवक कल्याण विभाग में तथा 667 पद महिला बाल विकास विभाग में हैं।

इसके अलावा खेल-युवा कल्याण विभाग की अकादमियों, जिला, विकासखंड, ग्राम स्तर और अन्य स्थानों पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये संविदा कर्मियों की मानदेय राशि में 10 प्रतिशत वृद्घि का भी निर्णय हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi