Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी का लाइसेंस रद्द

भारतीय छात्रों का ‍भविष्य अधर में

हमें फॉलो करें लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी का लाइसेंस रद्द
लंदन , गुरुवार, 30 अगस्त 2012 (14:30 IST)
FILE
ब्रिटेन के आव्रजन विभाग ने लंदन के एक प्रमुख विश्वविद्यालय को भारतीय व गैर-यूरोपीय छात्रों को प्रवेश देने का लाइसेंस रद्द कर दिया है जिसके कारण सैकड़ों भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

विभाग का कहना है कि लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी नाम के इस विश्वविद्यालय की व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ियां हैं। विश्वविद्यालय का अगला शैक्षणिक वर्ष सितंबर में शुरू होने जा रहा है, पर ताजा घटनाक्रम से वहां पढ़ाई के लिए आने की तैयारी में लगे बहुत से भारतीय छात्र-छात्राओं की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसके साथ वहां पहले से पढ रहे भारतीय छात्रों को तुरंत कोई वैकल्पिक योजना बनानी होगी। ब्रिटेन के आव्रजन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी का गैर यूरोपीय छात्रों को प्रवेश देने का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है क्योंकि उसने अपनी व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी दूर करने के सुझावों का पालन नहीं किया जबकि ये सुझाव यूके बार्डर एजेंसी द्वारा छ: महीने पहले दिए जा चुके थे।

अधिकारियों ने कहा कि लाइसेंस रद्द होने से प्रभावित भारतीय और अन्य गैर यूरोपीय छात्रों को मदद करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय में भारतीय समेत करीब 2,000 अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ते हैं।

फिलहाल जो भारतीय छात्र अपने पाठ्यक्रम के दूसरे या तीसरे साल में हैं, उन्हें इसे पूरा करने के लिए ब्रिटेन के अन्य विश्वविद्यालय में स्थानांतरण करवाना होगा। यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो उन्हें नियम के मुताबिक अपना पाठ्यक्रम छोड़कर 60 दिन के भीतर भारत लौटना होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi