Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंगूर के बगीचे की सैर पर निकले धोनी

हमें फॉलो करें अंगूर के बगीचे की सैर पर निकले धोनी
एडिलेड , गुरुवार, 19 जनवरी 2012 (13:08 IST)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेलने से प्रतिबंधित किए गए भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को सुबह यहां के मशहूर अगूंर के बगीचों में से एक की सैर पर निकले। स्वाभाविक था कि इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी थी।

टीम के मीडिया मैनेजर जी एस वालिया ने हालांकि इसका खंडन किया कि कोई खिलाड़ी अंगूर के बगीचों की सैर करने पर निकला था। धोनी कल शाम को ही टीम के साथ पर्थ से यहां पहुंचे थे। उनके कल नेट्स पर अभ्यास करने की संभावना है।

भारतीय टीम के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले उसने शुक्रवार को विश्राम करने का मन बनाया था। भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों श्रृंखला में 0-3 से हार के बाद धोनी की कड़ी आलोचना हो रही है।

इसके अलावा उन्हें पर्थ में धीमी ओवर गति के कारण 24 जनवरी से यहां होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। एडिलेड में 50 से अधिक अंगूर के बगीचे हैं और कहा जाता है कि 1844 में एडिलेड हिल्स की वाइन महारानी विक्टोरिया को भेजी गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi