Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई इंडियंस ने 9 बच्चों को आमंत्रित किया दुबई

हमें फॉलो करें मुंबई इंडियंस ने 9 बच्चों को आमंत्रित किया दुबई
दुबई , शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014 (18:41 IST)
FILE
दुबई। सामाजिक पहल ‘सभी को शिक्षा’ के हिस्से के तौर पर मुंबई इंडियंस ने मुंबई स्थित विभिन्न एनजीओ से जुड़े 9 वंचित वर्ग के बच्चों को अनुभव दौरे पर यहां आमंत्रित किया है और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम का अगला मैच भी दिखाया जाएगा।

इन बच्चों का दुबई दौरा ‘सभी को शिक्षा’ पहल का मौजूदा सत्र में पहला कदम है और इसका अंत पूरे मैच को इस अभियान को समर्पित करके होगा। यह मैच 3 मई को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुंबई इंडियंस का पहला घरेलू मैच होगा।

महाराष्ट्र की विभिन्न गैरसरकारी संस्थाओं से जुड़े 18,000 से 20,000 बच्चों के 3 मई को मैच खेलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi