Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई इंडियंस : बड़ी टीमों को हराने का माद्दा लेकिन...

हमें फॉलो करें मुंबई इंडियंस : बड़ी टीमों को हराने का माद्दा लेकिन...
, सोमवार, 1 अप्रैल 2013 (11:58 IST)
मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चर्चित टीम है। रिलायंस इंडस्ट्री के स्वामित्व वाली इस टीम में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रोहित शर्माँ रिकी, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक मिला जुला प्रदर्शन ही रहा है। मुंबई इं‍डियंस का अब तक बेस्ट परफॉर्मेंस 2010 में रहा है, जब‍ यह टीम फाइनल में पहुंची।

FILE

हालांकि आईपीए, के पांच संस्करण के बाद भी मुंबई इंडियंस खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन 2011 में इस टीम ने चैंपियंस लीग जरूर जीती है।

आईपीएल 2013 के लिए टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जैसे कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस बार टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम के कोच रह चुके जॉन राइट टीम को कोचिंग देंगे और अनिल कुंबले टीम के मेंटर होंगे। लेकिन इन बदलाव के क्या नतीजे आते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में 77 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 43 मैचों में जीत मिली है, जबकि 33 मैच ऐसे रहे हैं, जिनसे उसे हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। इस लिहाज से आईपीएल में मुंबई इंडियंस 55.84% सफल साबित हुई है।

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे टीमों को अपने घरेलू मैदान वानखेडे स्टेडियम पर खूब हराया है। जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के रिकॉर्ड को देखते हैं तो गौतम गंभीर की कप्तानी वाली यह टीम अचानक कमजोर नज़र आने लगती है। केकेआर और मुंबई इंडियंस में अब तक 10 मैच खेले गए, जिसमें से केकेआर को 8 में हार का सामना करना पड़ा और केवल 2 में ही उसे जीत मिली।

मुंबई इंडियंस का सबसे अच्छश रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। धोनी के धुरंधर अगर किसी टीम के खिलाफ अपनी जीत का रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे तो वह टीम मुंबई इंडियंस होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई ने 11 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे केवल 5 में जीत मिल सकी है और 6 मैच उसने गंवाए हैं। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के ‍खिलाफ सफलता का प्रतिशत 49 रहा है।

मुंबई इंडियंस टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वह कई बार दिग्गज टीमों को हरा चुकी है, लेकिन ऐन वक्त पर टीम का फॉर्म दगा दे जाता है और वह पिछड़ जाती है। इस बार क्या होता है और नए बदलाव के साथ मुंबई इंडियंस कैसा प्रदर्शन करती है या देखना दिलचस्प होगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi