Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौज-मस्ती के बाद सचिन मुम्बई लौटे

हमें फॉलो करें मौज-मस्ती के बाद सचिन मुम्बई लौटे
'पर्वतो की रानी' मसूरी की खुशनुमा वादियों में एक सप्ताह अपने मित्र और परिवार के साथ मौजमस्ती के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से मुम्बई लौट गए।

वैसे तो सचिन पहले भी कई बार मसूरी आ चुके हैं लेंकिन इस बार लम्बे समय के लिए उनका मसूरी दौरा उनके चहेतों और प्रशंसको के लिए यादगार साबित हुआ।

सचिन के मसूरी में नववर्ष मनाने की जानकारी पर बडी संख्या में उनके प्रशंसक और चहेते यहाँ पहुँचे थे। सचिन ने भी इन लोगो का दिल नहीं तोडा और खुल कर बाते की और आटोग्राफ दिये। कई लोगों ने कागज पर तो कुछ ने क्रिकेट के बल्ले पर, वहीं कुछ ने अपनी शर्ट और कमीज पर सचिन से हस्ताक्षर लिए।

एक प्रशंसक ने तो पत्थर पर ही उनका नाम लिखवा लिया। उनके चहेतो में कई युवक युवतियों ने सचिन को पिछले कई सालों से एकत्रित फोटो एलबम दिखाए। सचिन के चाहने वालो में बडी संख्या में बुजुर्ग पुरष और महिलाएँ भी शामिल थे।

सचिन ने यहाँ अपने बेटे और अन्य बच्चो को क्रिकेट के गुर भी सिखाये। वे टेनिस कोर्ट पर भी अपने खेल के हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहे। वे एशिया के सबसे बड़े टिहरी बाँध भी देखने गए। प्रान्त जानकारी के अनुसार सचिन यहाँ की आबोहवा और खुशनुमा माहौल से इतने प्रभावित हैं कि उन्होने यहाँ होटल खोलने का मन बनाया है।

उल्लेखनीय है सचिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सिरीज जीत के बाद मोहाली से सीधे मसूरी अपने मित्र के यहाँ आ गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे थे।

सर्दी और प्रशंसको की भीड़ के चलते उन्होने अधिकांश समय घर पर ही आराम करते हुए बिताया और सादगी से नववर्ष का स्वागत किया। मुंबई रवाना होने के पूर्व उन्होंने देशवासियों को अपनी शुभकामाएँ दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi