Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सफलता की संतुष्टि खुद महसूस होती है- सचिन तेंडुलकर

हमें फॉलो करें सफलता की संतुष्टि खुद महसूस होती है- सचिन तेंडुलकर
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 जुलाई 2012 (20:11 IST)
FILE
दो दशक से भी अधिक लंबे करियर में निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने जीत के लिए टीम वर्क, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण को जरूरी बताते हुए आज यहां कहा कि सफलता का आकलन दूसरे करते हैं, लेकिन संतुष्टि खुद महसूस की जाती है।

तेंडुलकर ने कहा कि मेरे लिए सफलता और संतुष्टि में अंतर है। सफलता यानि कि दूसरे उसके बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन संतुष्टि अपने अंदर से आती है। तोशिबा के ब्रांड एंबेसडर तेंडुलकर इस कंपनी के नए उत्पादों को लांच करते हुए कहा कि सफलता टीम वर्क, प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत से ही मिलती है।

तेंडुलकर यूरोप के लंबे दौरे के बाद हाल में भारत पहुंचे हैं। वह कुछ समय परिवार के साथ बिताने के लिए भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं गए। टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 अगस्त से टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। यही वजह है कि किसी भी दौरे के लिए एक महीने पहले तैयारी शुरू करने वाला यह स्टार क्रिकेटर एक महीने पहले स्वदेश लौट आया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi