Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सहवाग शिर्डी साईं बाबा की शरण में

हमें फॉलो करें सहवाग शिर्डी साईं बाबा की शरण में
शिर्डी , रविवार, 8 मई 2011 (20:28 IST)
FILE
भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग रविवार को यहां शिर्डी साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आए। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है।

मुंबई में कल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम की अगुआई करने वाले सहवाग हेलीकाप्टर से शिर्डी आये और पुलिस जीप में मंदिर तक गए।

शिर्डी साईं बाबा संस्थान के अध्यक्ष जयंत ससाने और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस क्रिकेटर का स्वागत किया और उन्हें हाल की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए साई बाबा की मूर्ति और सोने का सिक्का भेंट किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi