Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जान बचाते चूहे

हमें फॉलो करें जान बचाते चूहे
चूहा बोलते ही अक्सर याद आते हैं अनाज के फटे बोरे, कुतरे कागज या कपड़े। या फिर गायब रूई, धागे, चिंदी। लेकिन यही चूहे अफ्रीका में लोगों की जान बचा रहे हैं। कैसे देखें तस्वीरों में।
DW

हीरो चूहे : बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए अब कुत्तों को नहीं, चूहों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बेल्जियम के एनजीओ एपीओपीओ तंजानिया के मोरोगोरो में चूहों को प्रशिक्षण दे रहा है। वे कुत्तों की तुलना में बारूदी सुरंगों का तेजी से पता लगाते हैं और इतने हल्के होते हैं कि उनके वजन से इनमें विस्फोट नहीं होता।

अगले पन्ने पर चूहों की ट्रेनिंग कैसे...


webdunia
DW
ट्रेनिंग जरूरी : साल 2000 से एपीओपीओ तंजानिया की सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय में बड़े चूहों को प्रशिक्षण दे रहा है। 2006 में पहली बार मोजांबिक में चूहों ने बारूदी सुरंगों का पता लगा रहे हैं। मैदान पर जाने से पहले चूहों को टेस्ट पास करना पड़ता है और सुरंगों का पता लगाने के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी खरा उतरना पड़ता है।

अगले पन्ने पर, नियम के साथ सीख...


webdunia
DW
नियम के साथ : चूहों को सीखना होता है कि वे व्यवस्थित तरीके से एक इलाके की तलाशी लें। इसके लिए उन्हें एक तरह की लगाम से बांधा जाता है। सबसे पहले चूहों को धातु के बक्से में टीएनटी सूंघना सिखाया जाता है।

अगले पन्ने पर, धरती के नीचे...


webdunia
DW
धरती के नीचे : इसके बाद खुले खेतों में इन बड़े चूहों को ट्रेनिंग दी जाती है, जहां सच में बारूदी सुरंगे हैं। अगर चूहे को टीएनटी मिलता है तो वह जमीन कुरेदता है। चूहों की ट्रेनिंग में सालाना करीब पौने तीन रुए खर्च होते हैं।

अगले पन्ने पर, इनाम भी मिलता है...


webdunia
DW
इनाम भी मिलता है : ट्रेनिंग के दौरान टीएनटी ढूंढने पर चूहे को इनाम के तौर पर कुछ खाने को मिलता है, जैसे केले का टुकड़ा। प्रशिक्षित चूहा 400 वर्ग मीटर का इलाका एक दिन में तय कर सकता है। इंसान को इतना इलाका घूमने में दो हफ्ते लगेंगे। फिलहाल 54 चूहे इस काम में लगे हैं।

अगले पन्ने पर, लचीली नाक क्यों?


webdunia
DW
लचीली नाक : कुत्तों की तुलना में चूहे किसी एक ट्रेनर से नहीं जुड़ते। ट्रेनर को चूहे के साथ सुरंगों वाले इलाके में जाने की जरूरत नहीं होती। तंजानिया में प्रशिक्षित चूहे मोजांबिक, अंगोला, थाइलैंड या कम्बोडिया, कहीं भी बारूदी सुरंग ढूंढ सकते हैं।

अगले पन्ने पर मीलों मील कामयाबी...


webdunia
DW
मीलों मील कामयाबी : मोजांबिक में 65 लाख वर्ग मीटर की जमीन की जांच कर ली गई है। इस दौरान 2000 विस्फोटक सुरंगों, 1000 बमों और 12000 हैंड गन और हथियारों का पता लगा कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi