Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

हमें फॉलो करें बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
सागर (वार्ता) , गुरुवार, 5 जून 2008 (20:30 IST)
नगर के एनेस्थेसिया विशेषज्ञ 65 वर्षीय डॉ. एमसी जैन को आज उनकी बेटी सैनिक अधिकारी श्रद्धा ने मुखाग्नि दी। डॉ जैन का कल हृदयाघात से निधन हो गया था।

उनके परिवार पत्नी के अलावा दो बेटियाँ है, जिनमें श्रद्धा सेना में केप्टन के पद पर है तथा दूसरी बेटी मधु विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

डॉ. जैन का आज रजाखेड़ी स्थित श्ममशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें नगर निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi