Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पन्ना में इनामी डकैत धीरेन्द्र ढेर

हमें फॉलो करें पन्ना में इनामी डकैत धीरेन्द्र ढेर
पन्ना (मप्र) , शुक्रवार, 2 मई 2008 (22:38 IST)
पन्ना पुलिस ने शुक्रवार तड़के 25 हजार के इनामी डकैत धीरेन्द्रसिंह को छतरपुर जिले में गोपालपुर की पहाड़ी पर एक मुठभेड में मार गिराया।

सिंह पर पन्ना एवं छतरपुर में हत्या अपहरण एवं लूटपाट के लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक अभयसिंह ने आज बताया कि मुखबिर से डकैत धीरेन्द्रसिंह के तराई अंचल में होने की खबर मिली। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने धीरेन्द्र का पीछा किया और आज तड़के छतरपुर जिले के गोपालपुर पहाड़ी पर मुठभेड़ में धराशायी कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की दबिश के चलते एक अन्य वांछित अपराधी हक्के मुन्ना उर्फ जीतेन्द्रसिंह ने कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पन्ना की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। हक्के मुन्ना पर पाँच हजार रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi