Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व मंत्री रत्नेश सॉलोमन का निधन

हमें फॉलो करें पूर्व मंत्री रत्नेश सॉलोमन का निधन
नई दिल्ली , शनिवार, 12 फ़रवरी 2011 (13:21 IST)
मप्र के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री रत्नेश सॉलोमन का शुक्रवार सुबह यहाँ एस्कॉर्ट्स अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। अजीत जोगी उनके बहनोई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने अस्पताल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सॉलोमन का पार्थिव शरीर दोपहर बाद मध्यप्रदेश शासन के विशेष विमान से उनके गृहनगर जबलपुर ले जाया गया है, जहाँ शनिवार को मुख्य चर्च में दोपहर 12 बजे प्रार्थना के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi