Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में वर्षा का जोर थमा

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में वर्षा का जोर थमा
भोपाल , रविवार, 15 नवंबर 2009 (13:25 IST)
मप्र में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से जारी वर्षा का जोर अब कम हो गया है, लेकिन बारिश के कारण दिन में मौसम ठंडा रहा।

राज्य में अनेक जगहों पर शनिवार को भी बादल छाए रहे और कहीं- कहीं हल्की बूँदाबाँदी हुई। बादल छाए रहने से दिन में मौसम ठंडा रहा, लेकिन रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो कि सामान्य से 7-8 डिग्री अधिक है।

मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में ऊपरी हवा में बना चक्रवात अब पूर्वी राजस्थान के पास पहुँच गया है, लेकिन इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने का अनुमान है।

प्रवक्ता के अनुसार बादल छँटने के बाद रात्रि के तापमान में गिरावट आने के साथ ही सर्दी बढ़ जाएगी। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटों के दौरान उमरिया में सर्वाधिक 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। होशंगाबाद, इंदौर, भोपाल और उज्जैन में दो- दो सेंमी वर्षा दर्ज की गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi