Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामसेतु विश्व धरोहर ग्रंथ का विमोचन

हमें फॉलो करें रामसेतु विश्व धरोहर ग्रंथ का विमोचन
भोपाल (वार्ता) , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2009 (16:48 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहाँ कहा कि भगवान राम एक सर्वकालिक सत्य की तरह भारतीय संस्कृति और जन-जन में व्याप्त हैं। चौहान ने अपने निवास पर अंतरराष्ट्रीय विश्व धरोहर अभियान समिति द्वारा प्रकाशित रामसेतु विश्व धरोहर आस्था एवं तथ्य ग्रंथ का विमोचन किया।

इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक राजेश पोरवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामसेतु के विषय में किसी तरह का विवाद भारतीय संस्कृति और संस्कारों के पोषकों की आस्था को चोट पहुँचाने का कृत्य है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि रामसेतु को विश्व धरोहर घोषित करवाने में समिति द्वारा प्रकाशित इस ग्रंथ के तथ्य मददगार होंगे।

इस ग्रंथ में श्रीराम और रामसेतु बारे में भारत, श्रीलंका एवं नेपाल में स्थित वाल्मीकि रामायण में उल्लेखित स्थानों, अभिलेखों, ज्योतिषों, विज्ञान पर आधारित खोजी और प्रामाणिक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, पुरातात्विक, सरकारी गजटों तथा शासकीय खोजों का रंगीन सचित्र वर्णन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi