Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शनि-सूर्य की युति से धरती होगी तरबतर!

हमें फॉलो करें शनि-सूर्य की युति से धरती होगी तरबतर!
इंदौर , शनिवार, 30 अगस्त 2008 (15:45 IST)
अच्छी बारिश का इंतजार खत्म होने वाला है। शनि और सूर्य की करीबी जल्द ही बरसात के रूप में धरती को भिगोने की तैयारी में है। शनि अमावस्या से दोनों ग्रहों का संयोग अपना रंग दिखा सकता है।

इस वर्ष के मानसून में एक बार भी लंबी झड़ी नहीं लगी है। बीच-बीच में जरूर कुछ दिन तेज बारिश हुई है, लेकिन मालवा-निमाड़ के अधिकांश इलाके खासकर इंदौर और आसपास के जिलों में पिछले साल के मुकाबले इस बार आधी भी बारिश नहीं हुई है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, ग्रहों के इशारे अच्छी बारिश का संकेत दे रहे हैं।

महाकाल ज्योतिष एवं अनुसंधान केंद्र उज्जैन के पं. कृपाशंकर व्यास का कहना है कि शनि और सूर्य दोनों एक ही राशि सिंह में हैं। शनि को सूर्य का पुत्र माना जाता है और दोनों परस्पर विरोधी ग्रह भी हैं।

ऐसे में दोनों का मिलन बारिश के संकेत दे रहा है। हालाँकि इससे देश में कुछ जगह जल प्लावन, बाढ़ की स्थिति भी बन रही है। मध्यभारत में अच्छी बारिश के संकेत हैं। शनिवारी अमावस्या के दिन से यह संयोग अपना असर दिखा सकता है।

शनि अमावस्या आज : शनिवार और सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या का हिन्दू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदियों में किया गया स्नान और दान सहस्र गुना फलदायी होता है।

शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शनि दान आदि किए जाएँगे। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है या शनि की महादशा के प्रभाव में है, उन्हें तेल, तिल, लौह धातु दान देना चाहिए। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi