Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सड़क हादसे में जमुना देवी घायल

हमें फॉलो करें सड़क हादसे में जमुना देवी घायल
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को सड़क दुर्घटना में प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता जमुना देवी समेत चार लोग घायल हो गए।

जमुना देवी को सोनकच्छ में प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सीहोर के पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भाषा से कहा कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर दूर पगारिया घाटी के पास हुआ जब लापरवाही से ओवरटेक करने के प्रयास में भोपाल इंदौर मार्ग पर एक वाहन टवेरा अचानक जमुना देवी की कार से जा भिड़ा।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि टक्कर में जमुना देवी को जहाँ दाहिने हाथ और बाँए पैर में चोट आई है वहीं उनकी कार का चालक और उनका सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। हादसे के दौरान जमुनादेवी की कार पर एक महिला भी सवार थी जिसे दोनों हाथों और सिर में चोट आई है। इस महिला को जमुनादेवी की निजी सहायक बताया जा रहा है।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि घायलों को फौरन सोनकच्छ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ से जमुनादेवी और उनकी कथित निजी सहायक को इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल रेफर किया गया।

बॉम्बे हास्पिटल के सूत्रों ने कहा कि जमुना देवी के पैर में फ्रैक्चर का पता चला है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जमुना देवी के दुर्घटना में घायल होने की खबर के बाद अस्पताल में उनके हाल-चाल जानने की इच्छा रखने वालों का तांता लग गया है।

उधर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता की कार के चालक और उनके सुरक्षा कर्मी को पहले आष्टा और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। टवेरा का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi