Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वामी लोधी भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें स्वामी लोधी भाजपा में शामिल
भोपाल (भाषा) , शनिवार, 8 नवंबर 2008 (20:20 IST)
भारतीय जनशक्ति पार्टी प्रमुख उमा भारती के बड़े भाई स्वामी लोधी ने शनिवार को यहाँ फिर अपनी बहन से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दवे के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। लोधी ने कहा अनेक कारणों के चलते उनका उमा के साथ काम करना संभव नहीं रह गया था, इसीलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा द्वारा उमा भारती के साथ अन्याय किए जाने से इनकार करते हुए स्वामी लोधी ने कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री का पद दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो उमा को जरूरत से ज्यादा दिया।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में लोधी ने कहा यदि उमा भारती उनकी बात मानतीं तो प्रधानमंत्री तक बन सकती थीं। यह पूछे जाने पर कि इस बात की क्या गारंटी है कि वे आगे भी भाजपा में बने रहेंगे, स्वामी लोधी ने कहा कि अब उनकी अंतिम साँस भाजपा में ही निकलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi