Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोप-वे से बढ़ेंगे ग्वालियर में विदेशी पर्यटक

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है रोप-वे

हमें फॉलो करें रोप-वे से बढ़ेंगे ग्वालियर में विदेशी पर्यटक
ND

गालव ऋषि की तपोभूमि कला, संस्कृति व स्थापत्य की दृष्टि से अद्भुत है। ग्वालियर के हर हिस्से में अनूठी ऐतिहासिक विरासतें पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं। यहां निर्मित विशाल दुर्ग पर बने महल, अट्टालिकाएं, बुर्ज व कंगूरे देसी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

दुर्ग की अद्भुत वास्तुकला को ज्यादा से ज्यादा सैलानी देख सकें, इस हेतु एक विशेष आकर्षण फूलबाग स्थित बारादरी के पास से दुर्ग के गोपाचल पर्वत के ऊपर एक उड़नखटोला अर्थात रोप-वे बनाने की योजना थी। यह योजना कई बार परवान चढ़ने का प्रयास कर चुकी, पर हर बार हताशा व निराशा ही हाथ लगी।

रोप-वे योजना को यहा आने वाले पर्यटकों में व शहरवासियों में खासा उत्साह है। शहर का हर शख्स चाहता है कि रोप-वे बने, वे उसमें बैठकर हवा में उड़ते हुए दुर्ग पर पहुंचें और दुर्ग की सुंदरता का आनंद लें। नगर निगम द्वारा कई बार इस योजना को साकार करने के प्रयास हुए, पर हर बार कुछ न कुछ अड़चनें आ गईं।

webdunia
ND
एक बार फिर स्टेट लेवल की एनवायरोंमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी ने नगर निगम को रोप-वे का प्रस्ताव यह कहकर वापस कर दिया है कि जनता की राय लें। 28 साल से उड़न खटोले की बाट जोह रही जनता की चाहत है कि हर हाल में रोप-वे का निर्माण हो।

इस संबंध में वहां के वरिष्‍ठों का मानना है कि रोप-वे से शहर का सौंदर्य तो बढ़ेगा, साथ ही पर्यटन को भी विशेष बल मिलेगा। विदेशी पर्यटकों के साथ देसी पर्यटकों की भारी संख्या इस उड़न खटोले में बैठकर किले की प्राचीर तक पहुंचना चाहेगी। वहीं रोप-वे से काफी मात्रा में आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वृद्धजनों के लिए भी रोप-वे एक अनूठा उपहार होगा।

वरिष्ठ योगविद अनिल सरोदे का मानना है कि रोप-वे शहर के लिए एक सौगात होगा। मलेशिया में साढ़े तीन किमी लंबा रोप-वे वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम योगदान दे रहा है। ग्वालियर का किला अपनी अनूठी स्थापत्य शैली से पूरे विश्व में विख्यात है। यदि इसमें रोप-वे का एक आकर्षण और जुड़ जाएगा तो पर्यटन की दृष्टि से शहर में चार चांद लग जाएंगे।

रोप-वे के निर्माण में रोड़ा शहर के विकास को भी प्रभावित कर रहा है। क्योंकि रोप-वे से एक नई पहचान मिलेगी। इसे जल्द ही बनाया जाना चाहिए। वहीं इसका संचालन सही ढंग से हो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए।

इस रोप-वे शहर के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। विदेशी पर्यटकों को रोप-वे काफी पसंद आएगा, वहीं देश के अन्य प्रदेशों से आने वाले सैलानी भी रोप-वे का जमकर आनंद उठाएंगे। रोप-वे के निर्माण को हर हाल में पूरा होना ही चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi