Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोपीनाथ मुंडे पीएसी अध्यक्ष बने

हमें फॉलो करें गोपीनाथ मुंडे पीएसी अध्यक्ष बने
नई दिल्ली , शुक्रवार, 8 जनवरी 2010 (23:30 IST)
नई दिल्लीलोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले भाजपा से निष्कासित नेता जसवंतसिंह के पास यह पद था।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेशमंत्री यशवंत सिन्हा को विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लोकसभा की बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इन नियुक्तियों को छह जनवरी से प्रभावी कर दिया है। पीएसी के अध्यक्ष पद से सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह खाली था।

सुषमा स्वराज को विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद हाल ही में उपनेता नियुक्त किए गए मुंडे 30 अप्रैल तक इस पद पर बने रहेंगे क्योंकि अध्यक्ष का चुनाव एक वर्ष के लिए होता है। सिन्हा विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख होंगे। यह पद पहले सुषमा स्वराज के पास था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi