Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संसद के बाहर थिरकीं जयाप्रदा

हमें फॉलो करें संसद के बाहर थिरकीं जयाप्रदा
नई‍ दिल्ली , शुक्रवार, 18 मार्च 2011 (19:28 IST)
FILE
अभिनेत्री से नेता बनीं सांसद जयाप्रदा शुक्रवार को होली का जश्न मनाते हुए संसद द्वार के समक्ष अपने साथी सांसदों के साथ ‘रंग बरसे...’ की धुन पर थिरकती नजर आईं।

दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और भाजपा के कई सांसदों ने रामपुर से सांसद जयाप्रदा के साथ यह गीत गाया। यह जश्न तब मनाया गया जब संसद के दोनों सदनों की बैठकें स्थगित थीं।

दिल्ली से सांसद कांग्रेस के महाबल मिश्रा ने साथी सांसदों के साथ ‘होली खेले रघुवीरा...’ गीत गाया। संसद के अंदर विकीलीक्स के खुलासों को लेकर जहाँ दोनों सदनों की बैठकें बार-बार स्थगित हो रही थीं, वहीं बाहर मिजाज कुछ और था।

अपनी पत्नी के साथ मौजूद कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल ने सबसे पहले जश्न शुरू किया। उन्होंने मीडियाकर्मियों और अपने साथियों के चेहरे पर प्राकृतिक रंगों से बना गुलाल लगाया। बाद में अन्य दलों के सांसद उनके इस जश्न में शरीक हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi