Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी

हमें फॉलो करें सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू (एजेंसियाँ) , रविवार, 16 अगस्त 2009 (23:31 IST)
जम्मू कश्मीर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार को भारी गोलीबारी हुई, वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने साम्बा जिले के रामगढ़ में संदिग्ध आतंकवादियों की तड़के हुई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू में आज सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिये भारत की ओर आया और उनकी गतिविधि को सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों ने मध्यरात्रि के बाद एक बजकर पाँच मिनट पर रामगढ़ के पल्हाड़ क्षेत्र में स्थित ‘बॉर्डर आउट पोस्ट’ के निकट देखा। घुसपैठ के बाद जम्मू क्षेत्र खासकर सांबा जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों के ललकारने पर आतंकवादियों ने चौकी पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। एक सूत्र ने कहा कि तड़के एक बजकर 45 मिनट तक भारी गोलीबारी जारी रही।

सूत्र ने कहा कि बीएसएफ में कोई हताहत नहीं हुआ है। बल के प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के विवरण मिलने का अब भी इंतजार है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर गये हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi