Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेता मनोज कुमार कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें अभिनेता मनोज कुमार कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
मुंबई , सोमवार, 22 जुलाई 2013 (01:53 IST)
FILE
मुंबई। अपने जमाने के सुपर स्टार रहे मनोज कुमार पिछले 2 दिनों से अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। गाल ब्लैडर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

समाचार लिखे जाने के समय तक मनोज कुमार अस्पताल में ही थे और उनका पूरा परिवार उनके साथ है। परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि देशभक्ति की हिट फिल्में देने वाला यह अभिनेता और निर्माता खतरे से बाहर है और उन्हें एक दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

1992 में पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार ने '‍हरियाली और रास्ता', '‍पत्थर के सनम', '‍शोर', नीलकमल', '‍शहीद', 'उपकार', '‍क्रांति', 'रोटी, कपड़ा और मकान'जैसी अनेकों हिट फिल्में दी। देशभक्ति की फिल्मों के निर्माण की वजह से मनोज कुमार का नाम 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हो गया था।

हाल में जब प्राण का निधन हुआ था, तब भी वे स्वस्थ थे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे लेकिन पिछले 2 दिनों से वे अस्पताल में भर्ती हैं। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi