Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दलाई लामा के जन्मदिन पर समारोह

हमें फॉलो करें दलाई लामा के जन्मदिन पर समारोह
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 6 जून 2009 (09:45 IST)
हिमालय क्षेत्र के लोग छह जुलाई को तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा का 74वाँ जन्मदिन मनाएँगे। इस मौके पर राजधानी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जेरिंग साम्फेल ने बताया कि आयोजन उनके जन्मदिन के अलावा दलाई लामा के भारत में पचास साल को लेकर भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजन में शांति, समृद्धि, मित्रता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साम्फेल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए बनाई गई आयोजक समिति के संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi