Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश में महिलाओं का योगदान अहम-सोनिया

हमें फॉलो करें देश में महिलाओं का योगदान अहम-सोनिया
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 8 मार्च 2009 (11:17 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कहा कि महिलाओं ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान िया है और उसका भविष्य बहुत हद तक उनके योगदान पर निर्भर करता है।

सोनिया ने महिला कांग्रेस की ओर से प्रकाशित स्मारिका 'प्रियदर्शिनी 2009' में अपने संदेश में कहा कि पिछले दशक में भारत की उपलब्धियाँ उसी तरह से महिलाओं के योगदान के बगैर मुमकिन नहीं होतीं, जिस तरह भविष्य के लिए हमारे सपने और आशाएँ बहुत हद तक महिलाओं की भागीदारी पर निर्भर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान जब से मैं कांग्रेस अध्यक्ष हूँ, महिला मुद्दे विशेष रूप से मेरे दिल के निकट रहे और कांग्रेस पार्टी तथा संप्रग सरकार दोनों ने इसे उच्च प्राथमिकता दी है।

सोनिया ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने निवास पर 'कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गाँधी का एक सफल दशक' शीर्षक से एक स्मारिका जारी की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव मोहसिना किदवई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा ठाकुर और अन्य महिला नेता मौजूद थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi